Sunday, November 29, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

मोहर्रम का दिन 29 जुलाई को शुष्क दिवस घोषित कलेक्टर कोरिया

मोहर्रम 29 जुलाई को शुष्क दिवस घोषित

कोरिया /कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप धारा 1 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए 29 जुलाई मोहर्रम त्यौहार के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। 29 जुलाई को जिले की समस्त देशी, विदेशी, कंपोजिट मदिरा की फुटकर दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। कलेक्टर ने उक्त घोषित शुष्क दिवस का कड़ाई से पालन कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये है।