Monday, October 19, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) का गठन.

kamrun nisha

कोरिया, /मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति एवं पेड-न्यूज के प्रभावी एवं अनुवीक्षण व क्रियान्वयन के संबंध में निर्देशित किया है कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) का गठन किया गया है। जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी को अध्यक्ष, रिटर्निंग अधिकारी को सदस्य, अनुविभागीय अधिकारी बीएसएनएल को सदस्य, जिला जन सम्पर्क अधिकारी को सदस्य सचिव तथा स्वतंत्र नागरिक पूर्व प्रार्चाय श्री उमाशंकर शुक्ला को सदस्य बनाया गया है।