जिला स्तरीय विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा उपरांत कर्मचारियों का किया गया पदोन्नति.

kamrun nisha

जिला स्तरीय विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा उपरांत कर्मचारियों का किया गया पदोन्नति

कोरिया कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग नियम-2003 में विहित प्रावधानों के अनुक्रम में जिला स्तरीय विभागीय पदोन्नति समिति की अनुसंषा उपरांत राजस्व स्थापना अंतर्गत जिले में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 मो. शाकिर हुसैन अंसारी तहसील कार्यालय बैकुण्ठपुर, सहायक ग्रेड-03 श्री धर्मेन्द्र सिंह तहसील कार्यालय बैकुण्ठपुर, सहायक ग्रेड-03 श्रीमती रीता भगत तहसील कार्यालय बैकुण्ठपुर, सहायक ग्रेड-03 श्रीमती ललिता कुजूर जिला कार्यालय को सहायक ग्रेड-02 के पद पर पदोन्नति किया गया है।
इसी प्रकार भृत्य श्री अनिल कुमार चौहान तहसील कार्यालय सोनहत एवं श्रीमती बालकुमारी जिला कार्यालय कोरिया को जिला स्तरीय विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा सहायक ग्रेड-03 के पद पर पदोन्नति किया गया है। कलेक्टर श्री लंगेह ने पदोन्नत कर्मचारियों को 15 दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने हेतु आदेशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.