कोरिया जिला के असंतुलित विभाजन के विरोध में कुमार चौक बैकुंठपुर में हम सभी ने काला दिवस मनाया पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश शिवहरे

जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय कुमार साहब के सपनों पर पानी फेरते हुए

पूर्व नगर पालिका बैकुंठपुर के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे के द्वारा बताया गया कि कोरिया जिला के असंतुलित विभाजन के विरोध में कुमार चौक बैकुंठपुर में हम सभी ने काला दिवस मनाया।
कोरिया जिले के निर्माता स्व कुमार साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सपनों का कोरिया चकनाचूर होने की दशा में मौन धारण किया एवं मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

शैलेश शिवहरे ने कहा और सभी ने कहा कि विधायक अंबिका सिंहदेव के कार्यकाल में कोरिया का असंतुलित विभाजन जिसकी परिकल्पना कुमार साहब ने की थी,सबसे बड़ा विनाश है।

विधायक जी आपने युवाओं के साथ विश्वासघात किया है,हर वर्ग की उम्मीद के साथ खिलवाड़ किया है। कोरिया के भविष्य पर आपने ग्रहण लगाने का काम किया है,जिले की जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.