Monday, October 19, 2026
Latest:
newUncategorizedकोरियाछत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोबाइल पर रहेंगे अपडेट माताओं व शिशु का रखें बेहतर देखभाल सेक्टर चर्चा पर्यवेक्षक अनुपमा सिंह।


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोबाइल पर रहेंगे अपडेट
माताओं व शिशु का रखें बेहतर देखभाल

कोरिया चर्चा सेक्टर के पर्यवेक्षक अनुपमा सिंह के द्वारा बताया गया कि आज मेरे सेक्टर में कार्यक्रम आयोजित की गई /हम सब जानते हैं कि गर्भवती माताओं को जब भरपेट, ताजा पौष्टिक आहार मिलेगा तभी आने वाले बच्चे स्वस्थ होंगे, वहीं शिशुओं को भी दूध के साथ फल, प्रोटीनयुक्त आहार व पौष्टिक भोजन मिलेगा तभी वे शारीरिक, मानसिक रूप से मजबूत होगा, इसलिए आप लोग स्वयं के साथ नवजात शिशुओं के देखभाल बेहतर तरीके से कीजिए। यह बात संसदीय सचिव व बैकुण्ठपुर विधानसभा के विधायक अम्बिका सिंहदेव ने कोरिया जिले के आंगनबाड़ी केंद्र महुआपारा- शिवपुर चरचा में आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम में कही।

बता दें आज 16 गर्भवती माताओं के गोदभराई व 8 बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन किया गया था।
वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल वितरण किया गया। इसके तहत आंगनवाड़ी केंद्रों की जानकारी समय पर मिलेगा ही साथ ही मोबाइल के माध्यम से अपडेट होंगी।
आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ, जिसमे बड़ी संख्या में लड़कियों ने हिस्सा लिया इसके तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का प्रचार किया गया। स्थानीय उत्पाद व पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी, चर्चा सेक्टर पर्यवेक्षक, अनुपमा सिंह पोषण समन्वयक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।