कोरियाछत्तीसगढ़

कोरिया जिले के बैकुन्ठपुर वनमण्डल मे खडगँवा रेंज के प्रभार का मामला चर्चा मे।

कोरिया जिला से कमरून निशा की रिपोर्ट
आपने निश्चय ही सैयां भय कोतवाल तो डर काहे का वाली कहावत सुनी होगी यही कहावत बैकुन्ठपुर वनमण्डल के खडगँवा रेंज मे चरितार्थ होती नजर आ रही है जहाँ अपनी ऊँची पहुँच को लेकर एक डिप्टी रेंजर को पी सी सी एफ कार्यालय से खडगँवा रेंज का प्रभार देने हेतु आदेश जारी किया जाता है वह भी बैकुन्ठपुर वन मण्डल के बाहर के डिप्टी रेंजर को आपको बता दे की यह वही डिप्टी रेंजर है जिन्होंने मनेन्द्रगढ मे रेंजर की नियुक्ति हो जाने के बाद भी उन्हे कई माह तक प्रभार नही दिया था।अब वह रेंज का प्रभार तो इनके हाथ से चला गया तो करे क्या जनाब ने अपनी पहुँच दिखाई और बन गऐ फिर से रेजं प्रभारी यहाँ सवाल यह है की जब उक्त रेंज का प्रभार रेंजर के पास था उसे हटाकर एक डिप्टी रेंजर को प्रभार देना कहाँ तक उचित है वही दूसरी ओर क्या बैकुन्ठपुर वन मण्डल मे एक भी डिप्टी रेंजर इस प्रभार के लायक नही था या मामला कुछ और है।क्योकी जिस प्रभार को एक डी एफ ओ द्वारा दिया जा सकता है उसका आदेश पी सी सी एफ कार्यालय से जारी होना सोचनीय विषय है ऐसे मे तो कल को शायद ऐसा न हो की एक चपरासी का भी आदेश पी सी सी एफ कार्यालय से जारी होने लगे।
बहरहाल मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है और शिकायतो का दौर शुरू हो गया है देखना यह है की उक्त रेंज प्रभार को लेकर उच्च अधिकारी कितना न्याय कर पाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *