स्वच्छता पखवाड़ा एवं इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत स्वच्छता संबंधी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन मुख्य नपा अधिकारी मनीष वारे, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी उप अभियंता अनामिका एक्का, पी.आईयू मो. अल समीर
kamrun nisha.

जिला कोरिया बैकुंठपुर नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2023 से 2 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा एवं इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत स्वच्छता संबंधी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 21 सितंबर 2023 को मानस भवन बैकुंठपुर में सभी स्वच्छता दीदियों एवं सफाई कर्मचारियों व उनके परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत संचालित होने वाले मोबाइल मेडिकल यूनिट के टीम द्वारा स्वच्छता दीदियों एवं सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
और निःशुल्क दवा उपलब्ध कराया गया साथ ही साथ शासन के विभिन्न प्रकार के जनकल्याणकारी और लाभकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया एवं योजनाओं से संबंधित फॉर्म भरवाए गए। शिविर में नगर पालिका के अध्यक्ष श्रीमती नविता शिवहरे, उपाध्यक्ष श्री आशीष यादव, समस्त पार्षद एवं एल्डरमैन, न.पा. बैकुंठपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मनीष वारे, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी उप अभियंता अनामिका एक्का, पी.आईयू मो. अल समीर के साथ समस्त अधिकारी कर्मचारी गण एवं नगर एवं वार्ड के नागरिक उपस्थित थे। शिविर के आयोजन में मोबाइल मेडिकल यूनिट के टीम से ए.पी.ए.म शशि कांत वर्मा, डॉ. शिल्पा गजपाल ,एएनएम सुनीता रजवाड़े ,लैब टेक्नीशियन शीतेंद्र सिंग,फार्मासिस्ट ओम प्रकाश मिंज,ड्राइवर संजय का विशेष सहयोग रहा।

