Sunday, October 18, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

श्रीराम सेना के प्रमुख एवं भाजपा नेता संजय अग्रवाल के द्वारा मांग की जा रही है कम से कम 2 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाए

कमरून निशा

श्रीराम सेना प्रमुख एवं भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए कोरिया कलेक्टर श्री डोमन सिंह से मिलकर एवं पुलिस अधीक्षक कोरिया से कोरिया जिले में सप्ताह में कम से कम 2 दिन संपूर्ण लॉकडाउन लागू किए जाने की मांग की है भाजपा नेता संजय अग्रवाल का कहना है कि अब जबकि कोरिया जिले के तीनों दिशा सूरजपुर, कटघोरा एवं जनकपुर तरफ से शहडोल जिले में कोरोना से संक्रमित लोगों की पहचान जो चुकी है जिससे कोरिया जिले के निवासियों में भय व्याप्त है अतः अब कोरिया जिले को विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता है

जिसको देखते हुए साप्ताहिक बंदी शनिवार एवं बुधवार या जो भी दिन प्रशासन उचित समझें कोरिया जिले में कम-से-कम सप्ताह में 2 दिन संपूर्ण लाकडाउन लागू किया जाए जिस पर जिले के संवेदनशील कलेक्टर ने विचार कर कार्रवाई करने की बात कही है इस अवसर पर भाजपा नेता संजय अग्रवाल के साथ मनोज गुप्ता,अतुल शुक्ला एवं कमलेश गुप्ता उपस्थित रहे।