newकोरियाछत्तीसगढ़

कोरिया में मातृशक्ति ने ली मतदान करने का संकल्प बड़ी संख्या में महिला कर्मी ले रही हैं चुनावी प्रशिक्षण गोद मे लेकर प्रशिक्षण लेने आई माताएं लोकतंत्र की मजबूती के लिए बचपन से बच्चों के दे रही हैं तालीम ‘मतदान करबो, मतदान कराबो‘ के नारे से जन जागरण

kamrun nisha.

कोरिया, / आधी आबादी महिलाओं की है, वे हर काम में पुरुषों से पीछे नहीं है। घर से लेकर ऑफिस, खेती, पुलिस, प्रशासन, पत्रकारिता, फिल्म, बैंक, शिक्षा, अस्पताल, राजनीति, रेलवे, एयरपोर्ट यानी हर जगह अपनी काबिलियत की धाक बनाई हुई हैं। प्रशिक्षण लेने आई महिलाओं जब पूछा गया कि प्रशिक्षण कार्य मे कोई परेशानी तो नहीं है, तब उन लोगों ने यह बातें कहीं।
आज बैकुंठपुर सिथत सेंट जोसफ अंग्रेजी स्कूल में निर्वाचन 2023 के तहत स्वीप कार्यक्रम के तहत करीब 500 महिला अधिकारी-कर्मचारी बेहद गम्भीरता से चुनावी कार्य को समझ रही हैं, जान रही है और मतदान केंद्रों पर ईवीएम, वीवीपीएटी मशीनों को कैसे संचालित, संधारित करें इस पर प्रशिक्षण ले रही हैं।
बैकुंठपुर की मातृशक्ति यानी महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान के महत्व पर जन जागरण किया साथ ही प्रत्येक वर्ग के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किए। प्रशिक्षण लेने आई महिलाओं ने शपथ लिए और ‘मतदान करबो, मतदान कराबो‘ जैसे नारे लगाए।
छोटे बच्चों को लेकर कई महिलाएं प्रशिक्षण लेने आई थीं।
पेशे से शिक्षिका लक्ष्मी कंवर, कुमारी रेखा, पूजा पांडे, रूखमणी, दीपिका और सुनीता साहू ने बताया कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान के महत्व को बच्चों को बचपन से ही जानने का अवसर मिल रहा है, इससे बड़ी गर्व की बात और क्या होगी।
इन लोगों ने कहा कि जिला प्रशासन खासकर कलेक्टर श्री लंगेह जी महिला कर्मचारी ही नहीं बल्कि सभी कर्मचारियों के प्रति बेहद संवेदनशील है, उनका व्यवहार और कार्य करने की शैली से हम सब जिम्मेदारी से इस चुनावी पर्व पर कार्य करने में जुटे हैं। प्रशिक्षण लेने आई महिलाओं ने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण कार्य को संपादित करने की जिम्मेदारी महिलाओं को दी है, इससे हम सब उत्साही हैं।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि महिलाओं की जिम्मेदारी पूर्वक और लगन के साथ चुनावी कार्य की जो प्रशिक्षण ले रही हैं, वास्तव में यह हम सबके लिए प्रेरणादायी है। वे घर से लेकर बच्चों, नॉकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों का जो निर्वहन करते हैं वह अभूतपूर्व है। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में महिलाओं की भागीदारी इस बात की सूचक है कि स्वस्थ व मजबूत लोकतंत्र के लिए जिले के प्रत्येक नागरिक अवश्य मतदान करेंगे।

अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा आपके भरोसे हैं शतप्रतिशत मतदान की जिम्मा
कोरिया जिले की माताएं मतदान में बढ़चढ़कर भाग लें
कोरिया क्रिएटिव से भरा जिला है-कमिश्नर सरगुजा

कोरिया, आज एक दिवसीय दौरे पर पहुंची सरगुजा संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने बैकुंठपुर के सेंट जोसेफ अंग्रेजी स्कूल में करीब 500 महिलाओं से चुनावी प्रशिक्षण से रूबरू हुई।
उन्होंने प्रशिक्षण ले रही महिला अधिकारी-कर्मचारी से ईवीएम व वीवीपैट के संचालन, संधारण कार्यों को भी जाना। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आप लोगों के भरोसे है कि कोरिया जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराना और यह तभी सम्भव है जब आप लोग अपनी जिम्मेदारी पूर्वक और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

संभागायुक्त श्रीमती राजपूत तिवारी ने कहा कि दिव्यांग व 80 वर्ष या उनसे ऊपर के मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था के तहत मतदान केंद्र तक लाने ले जाने में मदद करें। श्रीमती राजपूत तिवारी ने कहा कि यह जिला क्रिएटिव से भरा है। उन्होंने मतदान करने के लिए शपथ भी दिलवाई। अधिकारियों- कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है, इसलिए निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को गम्भीरता से लें और करें। आप सबकी जवाबदेही है कि आप लोग निष्पक्ष और निर्भिक होकर निर्वाचन कार्य के हिस्से बने ।

संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने सेंट जोसेफ स्कूल से आकर जिला कलेक्ट्रेट में रिटर्निंग अधिकारियों के कक्ष का निरीक्षण किया औऱ अधिकारियों से निर्वाचन सम्बंधी आवश्यक जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मतदान तिथि पहले तक सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर लें। मतदान केंद्रों में व्हीलचेयर, पानी, बिजली, शेड व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। ईवीएम मशीन के सम्बंध में भी आवश्यक जानकारी ली। एसएसटी, एफएसटी दल, चेक पोस्ट, नाके, वाहनों की जांच, अवैध रूप से बिक्री होने वाले मदिरा आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि आप लोगों का यह प्रशिक्षण बहुत उपयोगी साबित होगा। साथ ही यह भी कहा कि स्वयं मतदान करेंगे ही, अपने सगे-सम्बंधी व पड़ोसियों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्रीमती नंदिनी साहू, एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा आपके भरोसे हैं शतप्रतिशत मतदान की जिम्मा
कोरिया जिले की माताएं मतदान में बढ़चढ़कर भाग लें
कोरिया क्रिएटिव से भरा जिला है

कोरिया, / आज एक दिवसीय दौरे पर पहुंची सरगुजा संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने बैकुंठपुर के सेंट जोसेफ अंग्रेजी स्कूल में करीब 500 महिलाओं से चुनावी प्रशिक्षण से रूबरू हुई।

उन्होंने प्रशिक्षण ले रही महिला अधिकारी-कर्मचारी से ईवीएम व वीवीपैट के संचालन, संधारण कार्यों को भी जाना। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आप लोगों के भरोसे है कि कोरिया जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराना और यह तभी सम्भव है जब आप लोग अपनी जिम्मेदारी पूर्वक और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

संभागायुक्त श्रीमती राजपूत तिवारी ने कहा कि दिव्यांग व 80 वर्ष या उनसे ऊपर के मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था के तहत मतदान केंद्र तक लाने ले जाने में मदद करें। श्रीमती राजपूत तिवारी ने कहा कि यह जिला क्रिएटिव से भरा है। उन्होंने मतदान करने के लिए शपथ भी दिलवाई। अधिकारियों- कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है, इसलिए निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को गम्भीरता से लें और करें। आप सबकी जवाबदेही है कि आप लोग निष्पक्ष और निर्भिक होकर निर्वाचन कार्य के हिस्से बने ।

संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने सेंट जोसेफ स्कूल से आकर जिला कलेक्ट्रेट में रिटर्निंग अधिकारियों के कक्ष का निरीक्षण किया औऱ अधिकारियों से निर्वाचन सम्बंधी आवश्यक जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मतदान तिथि पहले तक सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर लें। मतदान केंद्रों में व्हीलचेयर, पानी, बिजली, शेड व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। ईवीएम मशीन के सम्बंध में भी आवश्यक जानकारी ली। एसएसटी, एफएसटी दल, चेक पोस्ट, नाके, वाहनों की जांच, अवैध रूप से बिक्री होने वाले मदिरा आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि आप लोगों का यह प्रशिक्षण बहुत उपयोगी साबित होगा। साथ ही यह भी कहा कि स्वयं मतदान करेंगे ही, अपने सगे-सम्बंधी व पड़ोसियों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्रीमती नंदिनी साहू, एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *