मन्दिर गुरुद्वार चर्च मस्जिद नहीं खुले लेकिन मदिरालय जरूर खुल गये — अंचल राजवाड़े

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंचल किशोर राजवाड़े ने 4 मई से शराब दुकान खोलने का पुरजोर विरोध किया,उन्होंने कहा कि मंदिर गुरुद्वार मस्जिद चर्च नहीं खुले लेकिन भूपेश बघेल ने मदिरालय जरूर खोल दिए,भाजयुमो नेता अंचल राजवाड़े ने कहा कि “इससे कोरोना संक्रमण बहुत बुरी तरह से फैलने के आसार बढ़ सकते गरीब जरूरतमंद एक एक रुपए के लिए परेशान रहते हैं वही शराब दुकान खोली जा रही है एक तरफ काेराना महामारी का मार दूसरी तरफ शराब दुकान की महामारी इंसान जाए तो कहां जाए हैं,भारतीय जनता युवा मोर्चा इस फैसले का पूरी तरीके से विरोध करता है।
