बर्बाद हो रहे ओपन जिम….. पालिका प्रशासन की लापरवाही…नपा उपाध्यक्ष ने जांच की मांग की कलेक्टर कोरिया से, 50 लाख रुपयो की लागत के खरीदे गए थे ओपन जिम

बर्बाद हो रहे ओपन जिम….. पालिका प्रशासन की लापरवाही…

पालिका उपाध्यक्ष ने जांच की मांग की…कोरिया जिला कलेक्टर से

50 लाख रुपयो की लागत के खरीदे गए थे ओपन जिम…..

चर्चा कालरी…… नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश सिंह के द्वारा बताया गया कि.. नगर पालिका शिवपुर चर्चा प्रशासन की सर्वाधिक रुचि या यू कहां जाए एक सूत्री कार्यक्रम विभिन्न सामग्री खरीदी करने में रहती है किंतु सामग्री क्रय करने के पश्चात उसके रखरखाव से पूरी तरह आंखें बंद कर ली जाती हैं सामग्री खरीदने में सर्वाधिक रुचि क्यों है यह तो पालिका के जिम्मेदार अधिकारी ही बता सकते हैं।

नगर पालिका शिवपुर चर्चा प्रशासन द्वारा कुछ समय पूर्व लगभग 50 लाख रुपए के लागत के ओपन जिम सामग्री की खरीदी की गई थी और बेतरतीब तरीके से लगवा दिया गया जिनमें से कई ओपन जिम गायब है और कई ओपन जिम टूटे पड़े हुए हैं जिनके रखरखाव की कोई व्यवस्था नगर पालिका प्रशासन के द्वारा नहीं की गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 2 एवं 4 में 15 लाख रुपयो की लागत के ओपन जिम सामग्री रिधि इंटरप्राइज बिश्रामपुर से खरीदी गई वार्ड क्रमांक 6 में 7 लाख रुपयो की लागत के ओपन जिम सामग्री हिरणमई इंटरप्राइजेज अंबिकापुर से खरीदी गई वार्ड क्रमांक 6 एवं 12 में 15 लाख रूपों की लागत की जिम सामग्री महामाया वर्कस सूरजपुर से खरीदी की गई थी इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 8 के पार्क में लगी ओपन जिम सामग्री की लागत 7 लाख रुपए है नगर पालिका शिवपुर चर्चा कार्यालय से मात्र चंद् कदमों की दूरी पर स्थित वार्ड क्रमांक आठ स्थित पार्क में कई ओपन जिम सामग्रियां टूटी हुई पड़ी है जिससे से मासूम बच्चे चोटिल हो रहे हैं जिम की सीढि से नाली के आर पार जाने का रास्ता बनाया गया है किंतु पालिका के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी इस मुद्दे पर आंखें बंद किए हुए हैं वार्ड क्रमांक 14 के मुख्य मार्ग मैं अंग्रेजी शराब दुकान के सामने ओपन जिम लगाए गए थे इनमें से भी कई टूटे पड़े हैं जबकि इस स्थल पर ओपन जिम सामग्री लगाने का कोई औचित्य ही नहीं था यही हाल वार्ड क्रमांक 2 के साईं पार्क में नजर आता है तत्कालीन पालिका प्रशासन द्वारा रेलवे ग्राउंड में लगाने के लिए भी ओपन जिम सामग्री की खरीदी की गई थी किंतु रेलवे ग्राउंड में आज दिवस तक ओपन जिम सामग्री नहीं लगी जबकि वहां काफी संख्या में बच्चे व खिलाड़ी अभ्यास करने जाते हैं और उन्हें ओपन जिम की जरूरत रहती है रेलवे ग्राउंड में लगने वाली जिम सामग्री कहां गई इसकी जानकारी पालिका प्रशासन द्वारा नहीं दी जा रही है पालिका प्रशासन द्वारा ओपन जिम के अतिरिक्त लाखों की लागत के इंडोर जिम सामग्री भी खरीदी गई थी पालिका प्रशासन के द्वारा सामानों की खरीदी करने के पश्चात उनके रखरखाव के प्रति पूरी तरह लापरवाही बढ़ती जाती है छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा आम जनता की सुविधा में विस्तार करने हेतु लाखों रुपए की स्वीकृति के पश्चात जनता के पैसों की बर्बादी की सर्वाधिक प्रकरण नगर पालिका शिवपुर चर्चा के हैं लाखों रुपए की लागत के ओपन जिम सामग्री की निष्पक्ष जांच से खरीदे में किया गया भ्रष्टाचार उजागर हो सकता है

 ओपन जिम सामग्री खरीदी में भारी भ्रष्टाचार किया गया है  इसकी  जांच कराई जाएगी संबंधित जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी के प्रति कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे 
     राजेश सिंह

उपाध्यक्ष नगर पालिका शिवपुर चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published.