कोरियाछत्तीसगढ़

ज्वेलरी शाप के शटर का लॉक तोड़कर लाखों का चांदी चोरी करने वाले 04 आरोपी पूरे माल मशरूका समेत गिरफ्तार

kamrun nisha.

➡️ज्वेलरी शाप के शटर का लॉक तोड़कर लाखों का चांदी चोरी करने वाले 04 आरोपी पूरे माल मशरूका समेत गिरफ्तार

➡️72 घंटो के भीतर कोरिया पुलिस के हत्थे चढ़े सभी आरोपीगण

➡️पहले दिन सूरजपुर के भैयाथान में भी किया गया था चोरी का प्रयास

➡️आरोपीगणो द्वारा चोरी करने एवं निकल भागने के लिए इंडिगो CS गाड़ी जब्त

➡️सभी आरोपीगण मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के रहने वाले

➡️पहली बार छत्तीसगढ़ में किये चोरी और पहली बार में ही पकडे गए,

➡️फैक्ट्री में काम ढूढ़ने के बहाने चोरी के लिए करते थे रेकी

अप० क्र०:- 36/2024

नाम आरोपी :

  1. जगदीश बसोर,
  2. दलसाय बसोर,
  3. रामस्वरूप उर्फ़ गोपी,
  4. धर्मेंद्र बसोर
    सिंगरौली म. प्र.

दिनांक 19.02.2024 को थाना पटना अंतर्गत ग्राम रनई स्थित लालकुवर ज्वेलर्स एण्ड मेटालाइज शोरूम में शटर का लॉक तोड़कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु उक्त शो रूम के मालिक बसंतलाल द्वारा थाना पटना में उपस्थित होकर चोरी की सूचना दिये। सूचना मिलने उपरांत तत्काल थाना प्रभारी पटना द्वारा नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री सूरज सिंह परिहार को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल घटनास्थल का स्वयं जायज़ा लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया श्रीमती मोनिका ठाकुर के मॉनिटरिंग में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर श्रीमती कविता ठाकुर के नेतृत्व में थाना पटना एवं सायबर सेल कोरिया की संयुक्त टीम गठित किया गया। घटना स्थल के निरीक्षण पश्चात प्रकरण के निकाल, माल बरामदगी और चोरो को यथाशीघ्र पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त टीम द्वारा घटना स्थल का बारीक निरीक्षण कर चोरो को पकड़ने एवं चोरी हुए सामानों को बरामद करने के लिए आवश्यक विवेचना प्रारम्भ किया गया, जिसमें सर्वप्रथम दुकान मालिक द्वारा बताया गया दिनांक 18.02.2024 को रात्रि में 1.30 बजे से 3.00 बजे के बीच मकान स्थित शो-रूम का शटर का लॉक तोड़कर चांदी एवं अन्य आभूषण के जेवरात कुल जुमला रकम 4 लाख 14 हजार रूपये का चोरी किया गया है, साथ ही डब्बे एवं जार को जिसमे ज्वेलरी रखा हुआ था, उसे बाहर फेक दिया गया है। इसके पश्चात कोरिया पुलिस की टीम द्वारा सभी संदेहियों से पूछताछ करना प्रारम्भ किया गया और उच्च स्तरीय विवेचना में महज कुछ ही घंटों में दिनांक 21.02.2023 को सभी चोरी के आरोपीगण 1. जगदीश बसोर, 2. दलसाय बसोर, 3. रामस्वरूप उर्फ़ गोपी, 4. धर्मेंद्र बसोर को गिरफ्तार कर उनके पास से 11.5 किलो ग्राम चांदी एवं 1.400 किलोग्राम आर्टिफिशल आभूषण कुल जुमला रकम 4 लाख 14 हजार रूपये एवं चोरी में संलिप्त वाहन टाटा इंडिका कार वाहन क्रमांक MP 66 C 2719 को बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध थाना पटना के अपराध क्रमांक 36/2024 धारा 457, 380, 34 भा. द. वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया है।

चोरो ने किस प्रकार दिया चोरी को अंजाम
कोरिया पुलिस की टीम द्वारा थाना पटना प्रभारी शीतल सिदार एवं उनकी टीम द्वारा चोरो से वारदात करने के तरीके की पूछताछ पर उन्होंने बताया कि दिनांक 17.02.2024 को सिंगरौली से कुदरगढ़ में दर्शन के बहाने चोरी की नियत से भैयाथान आये। भैयाथान में ज्वेलरी शाप में चोरी का प्रयास करने पर वहा के दुकान मालिक और अन्य लोगो को भनक लगी जिनके द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन सभी चोरी के आरोपी वहा से भाग निकले। आगे चलकर गाड़ी पंचर होने से उसे बनवाने की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वह भैयाथान से पटना आ गए। दिनांक 18.02.2024 को पटना में ट्रैक्टर की सहायता से गाड़ी को टो करके सूरजपुर आ गए।

गाड़ी के बनने के बाद दिनांक 18.02.2024 की रात रनई में सबसे पहले एक शाप में मेंटल एवं ज्वेलरी शाप बॉसपारा में चोरी का प्रयास किये किन्तु उक्त दुकान में बर्तन की सामग्री होने से वहा चोरी नहीं किये फिर इसके बाद लालकुवर ज्वेलर्स एन्ड मेटालाइज में शटर का लॉक तोड़कर चोरी किए जिसमे इन्होने अपने गाड़ी चालक धर्मेंद्र को आगे इंतजार करने को कहां और शेष 03 चोरी के आरोपी चैन बनाकर सभी सामान को दुकान से बाहर निकलकर लगभग 07-08 किलोमीटर पैदल चले फिर गाड़ी में बैठकर भाग निकले।

कोरिया पुलिस की टीम द्वारा सभी स्थानों का बारीकी से निरीक्षण कर सभी आरोपियों के पता तलाश हेतु जांच पड़ताल किया गया। चारों आरोपियों के जिला सिंगरौली म०प्र० के होने की जानकारी प्राप्त हुई जिस आधार पर तत्काल एक टीम उन आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु सिंगरौली जाकर सभी आरोपियों को माल मशरूका सहित गिरफ्तार किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मॉनिटरिंग में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर कविता ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक राजेश साहू, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रविकांत सहारे, प्रभारी पटना शीतल सिदार, निरीक्षक विनोद पासवान, थाना प्रभारी झिलमिली फर्दीनंद कुजूर, उप निरीक्षक नीलमणि कुजूर,आ. अमरेश ठाकुर, आ. सजल जायसवाल, आ. शिवम सिन्हा, आ. अजीत राजवाड़े, आ. रामयण सिंह, आ. विमल जायसवाल,आ. अमल कुजूर, आ. अनुज बखला एवं सूरजपुर जिले के भैयाथान थाना से आ. राकेश कुमार, आ. हेमन्त सिंह का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *