मनेंद्रगढ़: मदिरा दुकान संचालन हेतु मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित
kamrun nisha
मनेंद्रगढ़: मदिरा दुकान संचालन हेतु मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित
मनेंद्रगढ़// देशी (कम्पोजिट) मदिरा दुकान मनेन्द्रगढ़ के संचालान हेतु दुकान किराये में लेने हेतु मुहरबंद निविदाएं 22 फरवरी 2024 से आमंत्रित की जाती है। निविदा प्रपत्र कार्यालय जिला अधिकारी, कलेक्टोरेट भवन, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर छ.ग. से 500 रूपये नगद भुगतान कर 08 मार्च 2024 तक कार्यालयीन दिवस में प्राप्त किये जा सकते है। निविदा बिक्रि की अंतिम तिथि 08 मार्च 2024 समय 04:00 बजे, निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 समय 02:00 बजे, निविदा खोलने की तिथि 15 मार्च 2024 समय 04:00 बजे निविदा खोलने का स्थान कलेक्टोरेट सभाकक्ष जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.)
मनेंद्रगढ़: कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न हेतु समिति गठित
मनेंद्रगढ़// महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 05 फरवरी 2024 को महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के तहत जिला स्तर पर स्थानीय समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष श्रीमती निर्मला, सचिव जिला महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी, श्रीमती पूनम गुप्ता अधिवक्ता, श्री भूषणदास गौटिया तथा श्री ओम प्रकाष वर्मा (काईट केयर सोसायटी) सदस्य है। अधिनियम की धारा-7(2) के अनुसार स्थानीय शिकायत समिति के अध्यक्ष तथा प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल उनकी नियुक्ति तिथि से 03 वर्ष के लिए होगा। महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) नियम 2013 के नियम 05 अनुसार स्थानीय शिकायत समिति के अध्यक्ष उक्त कार्यवाहियों के आयोजन के लिए प्रतिदिन 250/-रु. अध्यक्ष एवं पदेन सचिव से भिन्न उक्त समिति के सदस्य प्रतिदिन 200/- रु. भत्ते के हकदार होंगे। उक्त कार्य करने हेतु आंतरिक के नोडल अधिकारी, संरक्षण अधिकारी नवा बिहान श्रीमती वित्तबाला श्रीवास्तव होंगे। महिलाओं का कार्यस्थल लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 की धारा (2) के अनुसार मनेन्द्रगढ़ तहसील, नगरीय निकाय हेतु नोडल अधिकारी परियोजना अधिकारी एकी. बाल विकास परियोजना मनेन्द्रगढ़, भरतपुर हेतु नोडल अधिकारी परियोजना अधिकारी एकी. बाल विकास परियोजना भरतपुर, खड़गवां हेतु नोडल अधिकारी परियोजना अधिकारी एकी. बाल विकास परियोजना खड़गवां तथा शहरी परियोजना चिरमिरी हेतु नोडल अधिकारी परियोजना अधिकारी एकी. बाल विकास परियोजना चिरमिरी को नियुक्त किया जाता है। उपरोक्त परियोजना अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में कार्यस्थलों पर लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित शिकायत प्राप्त कर स्थानीय शिकायत समिति को 07 दिवस के अन्दर प्रेषित करेंगे।
मनेंद्रगढ़: 27 फरवरी से 05 मार्च 2024 तक जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण रायपुर में
मनेंद्रगढ़// आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, मास्टर ट्रेनरों व जिला के निर्वाचन पर्यवेक्षकों हेतु 26 फरवरी 2024 से 05 मार्च 2024 तक प्रातः 10:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाईन रायपुर स्थित कन्वेंशन हॉल (आडिटोरियम) में आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में शामिल होने 27 फरवरी 2024 को ईवीएम, व्ही.व्ही पैट तथा डीएलएमटी के लिए नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार भगत डिप्टी कलेक्टर, मास्टर ट्रेनर राम किंकर पाण्डेय प्राचार्य, सुशील तिवारी सहायक प्राध्यापक, टी.विजय गोपाल राव व्याख्याता, वेद प्रकाश मिश्रा प्राचार्य, 28 फरवरी 2024 को ई-रोल मार्क कॉपी ऑफ ई-रोल पोस्टल बैलेट हेतु नोडल अधिकारी सी.एस.पैकरा संयुक्त कलेक्टर, मास्टर ट्रेनर संजीव कुमार प्राचार्य, श्रीकांत लांजेवार प्राचार्य, 01 मार्च 2024 को एमसीसी हेतु अनिल सिदार अपर कलेक्टर, मास्टर ट्रेनर एम.एच. अंसारी प्राचार्य, शैलेन्द्र मिश्रा ए.बी.ई.ओ., ईईएम कंप्लेंट मॉनिटरिंग हेतु विजयेन्द्र सारथी डिप्टी कलेक्टर, एमसीएमसी हेतु लोकेश्वर सिंह जनसम्पर्क अधिकारी, 04 मार्च 2024 को पोलिंग पार्टी डीईएमपी हेतु नितेश उपाध्याय परियोजना निदेशक, मास्टर ट्रेनर मुजीबुर्रहमान अंसारी व्याख्याता, शान्तनु कुर्रे व्याख्याता, तथा 05 मार्च 2024 को निर्वाचन पर्यवेक्षक हेतु सतीश कुमार द्विवेदी, मास्टर ट्रेनर संजय ताम्रकार को निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रशिक्षण स्थल में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है।
