एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्राचार्य मेहीलाल कुर्रे को किया गया भारमुक्त
kamrun nisha
व्याख्यता राजकुमार साण्डया होंगे नए प्राचार्य
कोरिया / कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के आदेशानुसार आदिवासी विकास विभाग के द्वारा श्री मेहीलाल कूरें, प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोनहत के सौंपे गये दायित्व से मुक्त करते हुए मूलपद – व्याख्यता शासकीय हाई स्कूल बंशीपुर, विकासखण्ड-सोनहत हेतु भारमुक्त किया गया है। उनकी जगह पर राजकुमार साण्डया, व्याख्यता, शासकीय हाई स्कूल पुसला विकासखण्ड-सोनहत को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोनहत के प्राचार्य पद का कार्य सम्पादन करने हेतु आदेशित किया गया है।
