दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में स्थापित चेकपोस्ट का कलेक्टर – एसपी ने किया निरीक्षण संबंधित कर्मियों को कड़ाई से पालन करने दिए निर्देष तथा सभी से जांच में सहयोग करने किए अपील

kamrun nisha.

दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में स्थापित चेकपोस्ट का कलेक्टर – एसपी ने किया निरीक्षण
संबंधित कर्मियों को कड़ाई से पालन करने दिए निर्देष तथा सभी से जांच में सहयोग करने किए अपील

कोरिया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधिक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में स्थापित चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश राज्य से लगे नटवाही और गोयनी चेकपोस्ट तथा सूरजपुर जिले से लगे सेमरिया चेकपोस्ट का निरीक्षण कर हर आने जाने वाले वाहनों के नियमानुसार जांच करने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले वासियों एवं वाहन चालको से अपील करते हुए कहा कि वाहन जांच में सहयोग करें ताकि निर्बाध रूप से निर्वाचन कार्य सम्पन्न हो सकें।

कक्षा 5वीं के छात्र पुष्पेंद्र से ली स्कूल की व्यवस्थाओं की जानकारी –
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सेमरिया के कक्षा 5वीं के छात्र पुष्पेंद्र यादव से कलेक्टर श्री लंगेह ने पूछा की स्थानीय प्राथमिक शाला की पढ़ाई व्यवस्था ठीक है की नहीं, शिक्षक समय पर आते हैं या नहीं और मध्यान भोजन सही समय पर उपलब्ध हो जाता है की नहीं जिसका जवाब देते हुए पुष्पेंद्र ने उन्हें बताया की शिक्षक समय पर भी आते हैं और पढ़ाई भी अच्छी होती है इसके साथ ही भोजन भी सही समय में उपलब्ध हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.