भाजयुमो नेता अंचल किशोर राजवाड़े के मदद से मरीज को बिलासपुर भेजा गया

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंचल किशोर राजवाड़े ने रात्रि लगभग 1 बजे कोरिया जिला के खड़गवां ब्लॉक के ग्राम-जरौंधा की श्रीमती सुमित्रा पति स्व.रामनंन्दन,उम्र-59 वर्ष,जाति-धोबी को एम्बुलेंस से सिम्स बिलासपुर भेजने में सहायता किया। अवगत करा दें कि अंचल राजवाड़े प्रयागराज (उ.प्र.) उद्यानिकी से Ph.D कर रहें हैं और क्षेत्र में समाज सेवा में तत्पर रहते हैं।

भाजयुमो नेता श्री राजवाड़े ने बताया कि उनके पास जरौंधा के पुराने भाजपा कार्यकर्त्ता श्री रामदयाल कौशिक का रात 11 बजे फोन आया कि श्रीमती सुमित्रा उम्र-59 वर्ष को खड़गवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल,बैकुण्ठपुर रेफर किया गया है,जिस पर अंचल राजवाड़े ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल जिला

अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक से मिलकर प्राथमिक उपचार कराया,मामला संवेदनशील रहा जिसपर रात 12 बजे उन्होंने तुरंत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रामेश्वर शर्मा जी से टेलिफोनिक चर्चा कर बिलासपुर ले जाने के लिए एम्बुलेंस का व्यवस्था कराया।

अंचल राजवाड़े ने बताया कि वे “वसुधैव कुटुम्बकम” वाक्य को चरितार्थ करने पर विश्वास करते हैं और उन्होंने अपने दादा स्व.श्री रामरूप राजवाड़े,पिता श्री रामफल राजवाड़े एवं पूर्व मंत्री श्री भईयालाल राजवाड़े से लोगों का सेवा करने का सद्गुण अपनाया है।
