स्कूलों में ग्रीष्मकालीन संशोधित अवकाश तिथि घोषित भीषण गर्मी को देखते हुए अब 22 अप्रैल से 15 जून तक होगी अवकाश

kamrun nisha

स्कूलों में ग्रीष्मकालीन संशोधित अवकाश तिथि घोषित

भीषण गर्मी को देखते हुए अब 22 अप्रैल से 15 जून तक होगी अवकाश

कोरिया, । छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आज शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र गुप्ता से मिली जानकारी अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग ने 22 अप्रैल से 15 जून 2024 तक यानी 55 दिवसों का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है।

बता दें पूर्व में 1 मई 2024 से ग्रीष्म अवकाश देने की आदेश हुआ था लेकिन प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये राज्य शासन द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं हेतु घोषित ग्रीष्कालीन अवकाश में तिथि में आंशिक संशोधन करते हुए 22 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है।

आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि शिक्षकों हेतु यह ग्रीष्मावकाश लागू नहीं होगा तथा विभागीय समसंख्यक आदेश की शेष कण्डिकाएं यथावत रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.