कांग्रेस सरकार अपने वादों को पूरा करे,शराबबंदी लागू करें – अंचल राजवाड़े

कमरुन निशा
भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा कोरिया जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल के अगुवाई में कांग्रेस की वादाखिलाफी एवं पूर्ण शराबबंदी को लेकर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इसी तारतम्य मे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंचल किशोर राजवाड़े ने भी सलका भाजपा मंडल महामंत्री संदीप गुप्ता के साथ अपने निवास पर दोपहर 3 से 5 बजे तक धरना-प्रदर्शन किया,युवा नेता अंचल राजवाड़े ने भूपेश सरकार से चुनाव से पहले किये गए

चुनावी-लोकलुभावन-वादों को पूर्ण करने का मांग किया है,उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों,युवाओं,महिलाओं एवं सभी वर्गों को ठगने एवं वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। वादा न निभाने पर युवा मोर्चा द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए अंचल राजवाड़े ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू करने का मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.