लोकसभा निर्वाचन 2024बैकुंठपुर विधानसभा के 228 मतदान केन्द्रों का हुआ मतगणना कोरबा लोकसभा सीट में 27 प्रत्याशी थे मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत को 62 हजार 447 मत प्राप्त हुए वहीं भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को 61 हजार 423 मत मिले
kamrun nisha
लोकसभा निर्वाचन 2024
बैकुंठपुर विधानसभा के 228 मतदान केन्द्रों का हुआ मतगणना
कोरबा लोकसभा सीट में 27 प्रत्याशी थे मैदान में
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत को 62 हजार 447 मत प्राप्त हुए वहीं भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को 61 हजार 423 मत मिले
कोरिया 4 जून 2024। कोरबा लोकसभा निर्वाचन के तहत आज सुबह 8 बजे से बैकुंठपुर विधानसभा निर्वाचन 03 के अंतर्गत 228 मतदान केंद्रों का मतगणना शुरू हुए, जो करीब शाम 5 बजे चलती रही।
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, मतगणना पर्यवेक्षक श्री गोपीचंद कदम व जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सुबह से मतगणना स्थल पर उपस्थित रहे।
मतगणना 14 टेबलों में 17 राउण्ड तक हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत को कुल 62 हजार 447 मत मिले तो भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को 61 हजार 423 मत प्राप्त हुए। जबकि बसपा प्रत्याशी दूजराम बौद्ध को 994, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
प्रत्याशी कमल देव को 659, सर्व आदिवासी दल प्रत्याशी प्रशांत डेनियल को 159, रि-पब्लिक पार्टी इंडिया प्रत्याशी प्रियंका पटेल 118, छत्तीसगढ़ विकास गंगा राज पार्टी प्रत्याशी रेखा तिवारी 144, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रत्याशी श्याम सिंह मरकाम 5 हजार 95, भारतीय जनशक्ति पार्टी प्रत्याशी सुनील कुमार विश्वकर्मा 187 वहीं निर्दलीय उम्मीदवार अमरीका करपे 159, कल्याण सिंह तंवर 218, राजगुरु केवल गोस्वामी 250, कौशल्या बाई पोर्ते 358, जयचन्द्र सोनपाकर 690, दिलीप मिरी 370, निर्दोष कुमार यादव 1 हजार 207, पालन सिंह 560, पुरुषोत्तम मानिकपुरी 109, प्रताप भानु 237, महेन्द्र कुमार श्रीवास 129, रमेश दास महंत 65, राजेश पांडेय 154, शान्ति बाई मरावी 96, शिवपूजन सिंह 81, शेख रउफ 110, शोबरन सिंह सैमा 186 एवं संतोष शर्मा को 281 को मत प्राप्त हुए वहीं नोटा को 540 मत मिले।
इस तरह मतदान केंद्र पर रिकार्ड किए गए कुल मतों की संख्या 1 लाख 37 हजार 26 है।

