कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया आदिवासी CM के राज में ट्राइबल छात्र की हत्या- प्रदीप गुप्ता
kamrun nisha.

कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया
आदिवासी CM के राज में ट्राइबल छात्र की हत्या- प्रदीप गुप्ता
बैकुंठपुर कोरिया। रायपुर में बस्तर के लोहादीगुड़ा के आदिवासी छात्र की हत्या के विरोध में आज कुमार चौक बैकुंठपुर जिला मुख्यालय में कांग्रेसियो ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया।
कांग्रेस ने आरोप लगाते हुएं कहा कि भाजपा सरकार की लचार कानून व्यवस्था मुख्यमंत्री की अनुभवहीन गृह मंत्री के क्रियाकलाप से आए दिन राजधानी समेत प्रदेश में अपहरण हत्या वह मोब लिंचिंग जैसी गंभीर घटनाएं घट रही है।
ज्ञात हो कि बस्तर के लोहंडीगुड़ा 21 वर्षीय छात्र मंगल मुरिया को राजधानी, रायपुर के कुछ आपराधिक तत्व के लोगों द्वारा सरेआम अपहरण कर पीट-पीट कर मार डाला।
छत्तीसगढ़ में कानून का नहीं जंगल राज चल रहा है। उसका बच्चा पढ़-लिखकर अपना कैरियर नहीं बना पाएगा, भाजपा के राज में उसकी लाश घर वापस आएगी। सरकार निष्क्रिय और निकम्मी बन गई हैं। भाजपा जब से सरकार सरकार में आई हैं अनगिनत हिंसक घटनाएं, चाकूबाजी, लूट, डकैत, चेन स्नेचिंग, सामूहिक बलात्कार जैसी आपराधिक घटनाएं बढ़ी क्या छत्तीसगढ़ की जनता सुरक्षित है?
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित :- जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पी सी सी सदस्य योगेश शुक्ला, महामंत्री बृजवासी तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, अशोक जायसवाल, चंद्र प्रकाश राजवाड़े, शैलेंद्र सिंह, आशू कुजूर,रामकृष्ण साहू, सुरेद्र तिवारी, विकाश श्रीवास्तव, रामसजिला यादव, रियाजउद्दीन, अजीत लकड़ा, राजीव गुप्ता, भूपेंद्र यादव, धीरज सिंह सौरभ गुप्ता, विनोद शर्मा मोनू मांझी, विजय चक्रधारी, रामसाय, समेत अन्य कोंग्रेसजन मौजूद रहे।

