नपा बैकुंठपुर के नियमित कर्मचारियों के द्वारा वेतन एवं अन्य मुद्दों को लेकर एक दिवसी धरना प्रदर्शन अध्यक्ष बैकुंठपुर एवं मुख्य नपा अधिकारी को ज्ञापन साैपे .
kamrun nisha.

जिला कोरिया बैकुंठपुर में एक दिवसी धरना प्रदर्शन का आगाज हो चुका नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के नियमित कर्मचारियों द्वारा आज दिनाँक 26.07.2024 को नव नियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ (छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय) के आह्वान पर नगरीय निकायों में 1 से 4 माह तक लंबित वेतन के भुगतान तथा नगरीय निकाय के कर्मचारियों का भुगतान प्रत्येक माह ट्रेजरी से किए जाने हेतु कोई भी सार्थक प्रयास शाशन द्वारा नहीं किए जाने के फल स्वरुप नगरीय निकाय महासंघ की बैठक दिनांक 06 .07.2024 में लिए गए निर्णय अनुसार दिनांक 29 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किए जाने माननीय अध्यक्ष महोदया नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन साैपा गया.
