कोरियाछत्तीसगढ़

कोरिया को मिला महिला कलेक्टर ,जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह ने की सौजन्य मुलाकात।

kamrun nisha

कोरिया को मिला महिला कलेक्टर ,जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह ने की सौजन्य मुलाकात।
बैकुंठपुर. प्रदेश की साय सरकार ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए प्रदेश के कई जिले के कलेक्टरों का स्थानातरण किया है। जिसमे कोरिया जिला में भी विनय लहेंग के जगह श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी को कोरिया जिला की जिम्मेदारी सौंपी है। अब कोरिया जिला में महिला कलेक्टर मिलने से कोरिया में कई उम्मीदें और हर्ष व्याप्त है।
इसी कड़ी में आज जिला पंचायत कोरिया की अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह जी ने सौजन्य भेंट कर के शिष्टाचार मुलाकात किया गया। पुरानी सयुक्त जिला जिला कोरिया की वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष भी एक महिला है ऐसे में अब विकास को और गति मिलेगी और आमजनों के समस्याओ का समाधान जल्द होगा।
आज सौजन्य भेंट के दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वंदना विजय राजवाड़े भी साथ थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *