दूरस्थ सघन वनांचल क्षेत्र में पूर्व संसदीय सचिव ने किया मास्क का वितरण

कमरून निशा

: कोरिया। कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों को सतत जागरूक करते हुए सोमवार को पूर्व संसदीय सचिव चंपादेवी पावले सोनहत क्षेत्र के दूरस्थ सघन वनांचल क्षेत्र रामगढ़ पहुंची। रामगढ़ में लोगों के घर घर जाकर उनको इस कोरोना महामारी से बचाव का उपाय बताते हुए उनकी सुरक्षा के लिए मास्क का वितरण भी किए। चंपादेवी पावले ने ग्रामवासियों को यह आश्वासन देते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है और उन्हें हर सम्भव मदद दिलाएंगी। चंपादेवी पावले ने इस कोरोना महामारी के खिलाफ संघर्ष कर रहे कोटवारों और सोनहत, रामगढ़ के विभिन्न नाका में तैनात प्रहरियों को पुष्प गुच्छ देकर उनका हौसला बढ़ाते उनका सम्मान किए।साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनको इस महामारी से लोगो को अधिक से अधिक जागरूक करने और जरूरतमंदों को मदद करने के लिए कहा भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं भी हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहते हैं चाहे समाज सेवा का क्षेत्र हो या कोई और मदद करने के लिए हमेशा आगे आते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published.