विद्युत विभाग की तानाशाही चरम पर, अधिकारी भी गैर जिम्मेदार। हर दिन बार – बार लाइट कटौती की मार से ग्रामीण अंचल परेशान।

कमरून निशा

जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत मनसुख मे छत्तीसगढ़ शासन के कार्य काल मे विद्युत सर्विस स्टेशन विगत कई वर्षो से ग्राम पंचायत मनसुख, मे बनाया गया है जिसमे आए दिन परेशानी का सबब बना हुआ है। विद्युत विभाग की लापरवाही, तानाशाही चरम पर है, सबस्टेशन मनसुख मे टीपी, ब्रेकर, और पैनल पूरी तरह से डायरेक्ट जाॅइन कर दिया गया है जिससे किसी भी क्षेत्र मे फाल्ट हुआ तो पुरे तरफ लाइट नही रहती है। ब्रेकर खरब होने से कोई भी फिडर मे यदि फाल्ट आया तो सभी तरफ का फिडर बंद कर दिया जाता है – टेन्गनी फिडर, जगतपुर फिडर, मेको फिडर यह तीनो फिडर को डायरेक्ट जाॅइन कर दिया गया है जिससे कि अलग – अलग किया जाए जिससे कि और भी फिडर चालू रहे। डायरेक्ट जाॅइन कर लाइट की बार-बार कटौती से ग्रामीण परेशान है। इस तरह की समस्या का समाधान के लिए ग्रामीणो ने कई बार आवेदन दे दे कर परेशान है लेकिन इस ओर अधिकारी न ही कर्मचारी सुध ले रहे है केवल कागज पर आधारित है ग्रामीणो ने किसके किसके पास आवेदन दे यह कहते है हमारी कोई बात नही मानते है। इसके पूर्व भी सरपंच ग्राम पंचायत मनसुख, सरपंच चिल्का, सरपंच पोटेडाड, सरपंच डोहडा, बीडीसी और ग्रामीणो ने आवेदन दिया था फिर भी विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने चरम पर है जिम्मेदार भी है।
इसके अलावा रोजाना करीब दिन भर मे 20-25 बार कटौती होती है जिससे आर्कोस होकर आम ग्रामीणो ने सबस्टेशन पहुंच कर आपरेटर को गाली-गलौज करते है। आपरेटर को तरह-तरह गंदी गाली-गलौज सुन्ना पड़ता है।
आपरेटर का कहना है कि बमुश्किल है मेरे सबस्टेशन मे बहुत समस्या है बार-बार ट्रिप हो जाता है तो मै क्या कर सकता हू पूरे तीनो फिडर को डायरेक्ट जाॅइन इन्जीनिर लोग कर दिए डायरेक्ट लाईट आज तीन साल से चल रहा तब भी अधिकारी लोग ध्यान नही देते है तो हम क्या करें। विगत दिनो से सबस्टेशन का बोरिंग मोटर भी खराब है अधिकारी को सूचित किए लेकिन यह भी आज तक नही बन पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.