Tuesday, October 20, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई: दो वाहन जब्त

kamrun nisha

अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई: दो वाहन जब्त

कोरिया, अक्टूबर 2024 / कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन, और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 अक्टूबर को तहसील पटना क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो वाहन जब्त किए गए।

जिला खनि अधिकारी ने जानकारी दी है कि 16 अक्टूबर को वाहन क्रमांक सीजी 16 सीजी 6923 के चालक श्री जलजीत वाहन मालिक श्री संतोष साहू, तथा सोल्ड ट्रेक्टर सोनालिका के चालक श्री अगेश्वर और मालिक श्री हरिशंकर पैकरा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इन वाहनों को मौके पर जप्त कर थाना पटना की अभिरक्षा में रखा गया है।

इन वाहन मालिकों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। नियमानुसार 24,000 रुपये का अर्थदंड प्रस्तावित किया गया है, जिसे खनिज मद में जमा कराया जाएगा।

जिला खनि अधिकारी ने जानकारी दी है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, ताकि जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।