भाजपा ने नगर पंचायत पटना के अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी

kamrun nisha.

भाजपा ने नगर पंचायत पटना के अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी

बैकुण्ठपुर – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार नगर पंचयात चयन समिति, मंडल चयन समिति एवं जिला कोर कमेटी द्वारा सर्व सम्मति से पारित कर संभाग प्रभारी राजा पाण्डेय एवं संभागीय संयोजक गोमती साय के अनुमोदन पश्चात् भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी द्वारा नगर पंचायत पटना के अध्यक्ष पद हेतु भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती गायत्री सिंह को घोषित किया गया है।
इसी प्रकार वार्ड पार्षद प्रत्याशी वार्ड क्र. 1 से शंकर प्रसाद सोनी, वार्ड क्र. 2 से अहिबरन सिंह, वार्ड क्र. 3 से निर्मला पोया, वार्ड क्र.4 राकेश सिंह, वार्ड क्र. 5 गीता पोया, वार्ड क्र. 6 से रविशंकर शर्मा, वार्ड क्र .7 से प्रमिला सिंह, वार्ड क्र. 8 से परस राम साहू, वार्ड क्र. 9 सतेन्द्र सोनी, वार्ड क्र. 10 से ज्योति देवांगन, वार्ड क्र. 11 से तरूण जायसवाल, वार्ड क्र. 12 से रेखा वर्मा, वार्ड क्र. 13 सुनील यादव, वार्ड क्र. 14 से पूनम वर्मा, वार्ड क्र. 15 ओमप्रकाश सिंह के नामों की अधिकृत घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.