बक्सर के गोलकी पर शानदार बचाव करते हुए अपनी टीम को 4/2 से विजय दिलाई आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बक्सर के गोलकीपर ऋषभ को सचिव डॉक्टर ए के विराजी
kamrun nisha

जिला कोरिया चर्चा,,,सेशन स्मारक स्वर्ण का फुटबॉल टूर्नामेंट आज पांचवां दिन मां कामाख्या बक्सर बिहार और लुका एफसी केरल के बिच खेला गया मध्यांतर तक दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर आक्रमण किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी और मध्यांतर तक दोनों ही टिमे0/0 की बराबरी पर मध्यांतर के बाद पुनः खेल प्रारंभ होने के बाद मैच के 56 मिनट में बक्सर के विदेशी मूल के खिलाड़ी के शानदार पास पर पर जर्सी नंबर 10 मोंटी ने शानदार मैदानी गोल कर अपने टीम को बढ़त बना दिया। इसके बाद 75 मिनट मैं केरल के जर्सी नंबर 44 ने अपने टीम के लिए शानदार गोल करके अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। अंत तक दोनों ही टीम में एक-एक गोल की बराबरी पर हैं और मैच का निर्णय ट्राई बेकार से लिया गया इसमें बक्सर के गोलकी पर ने शानदार बचाव करते हुए अपनी टीम को 4/2 से विजय दिलाई। और आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बक्सर के गोलकीपर ऋषभ को दिया गया। कल का मैच न्यू स्पोर्टिंग क्लब चर्चा और कोलकाता के मध्य होगा।
आज मैच के मुख्य निर्णायक आनंद ददेल सहायक निर्णायक दीपेश दे दूसरे सहायक निर्णायक भगवान राम और 4th ऑफिशल विजय विश्वकर्मा मैच कमिश्नर अनिल कैचर टूर्नामेंट की सफल बनाने मे टूर्नामेंट सचिव डॉ ए के बीराजी, सज्जन खान, धर्मेंद्र सिंह, रियाज ,प्रदीप दे, अब्दुल ,सुनील बरला अहम योगदान रहा।

