कोरियाछत्तीसगढ़

विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े की पहल से धनुहर नाला पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 6 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

kamrun nisha

विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े की पहल से धनुहर नाला पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल

6 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

कोरिया, मार्च 2025 बैकुंठपुर से बिलासपुर मार्ग पर स्थित धनुहर नाला पर जल्द ही उच्चस्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा। बैकुंठपुर विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े की पहल और कोरिया कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के प्रयासों से इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी मिली है।

छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने इस पुल के लिए 609.31 लाख रुपये (6 करोड़ 9 लाख रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यातायात होगा सुगम, आम लोगों को मिलेगी राहत
धनुहर नाला पर संकरी पुल होने के कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। भारी वाहनों का आवाजाही होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी होती थीं। जलभराव और अव्यवस्थित मार्ग के चलते आए दिन दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता था। अब इस पुल के निर्माण से क्षेत्रवासियों, वाहन चालकों को राहत मिलेगी और बैकुंठपुर-बिलासपुर मार्ग पर यातायात सुगम होगा।

निविदा प्रक्रिया से पहले डीपीआर बनेगा
लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पुल के लिए तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद डीपीआर (दैनिक प्रगति रिपोर्ट) बनेगा ततपश्चात निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इस परियोजना को ‘जवाहर सेतु योजना’ के तहत क्रियान्वित किया जाएगा और इसका निर्माण केवल शासकीय भूमि पर ही किया जाएगा।

विकास कार्यों को मिली रफ्तार-श्री राजवाड़े
इस परियोजना की स्वीकृति से स्पष्ट है कि क्षेत्रीय विकास को लेकर सरकार और प्रशासनिक अधिकारी गंभीर हैं। विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने कहा कि ‘यह पुल क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे पूरा किया जा रहा है। यह बैकुंठपुर और बिलासपुर के बीच यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाएगा।’

समाज को मिलेगा लाभ-श्रीमती त्रिपाठी
कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने बताया कि ‘यह पुल केवल आवागमन का साधन नहीं होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। शासन की प्राथमिकता है कि हर आवश्यक अधोसंरचना को समय पर पूरा किया जाए।’

अब क्षेत्रवासी जल्द ही इस महत्वपूर्ण पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत होते देखेंगे, जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी आसान होगी और विकास को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *