नगर पंचायत पटना में गूंजा संविधान बचाओ का स्वर, संपन्न हुई जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली कांग्रेस ने भरी हुंकार – संविधान रहेगा, तानाशाही नहीं!”

kamrun nisha

पटना, कोरिया | मई 2025 – आज नगर पंचायत पटना में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह रैली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 40 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य देशवासियों को संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है।

रैली की शुरुआत नगर पंचायत पटना कार्यालय से हुई, जोश और उत्साह के साथ मस्जिद चौक तक निकाली गई। समापन स्थल पर आमसभा आयोजित थी जहां पर कांग्रेस पदाधिकारियों व वक्ताओं ने संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, और नागरिक अधिकारों पर जोर देते हुए जनसमूह को संबोधित किया।

कांग्रेस नेताओं ने सभा में कहा कि “संविधान बचाओ अभियान” का उद्देश्य आम नागरिकों की आवाज़ उठाना और संविधान के मूल्यों की पुनः पुष्टि करना है। उन्होंने वंचित और गरीब वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कांग्रेस पार्टी भरोसा दिलाती हैं कि हमेशा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.