कोरियाछत्तीसगढ़

अवैध परिवहन पर कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई खनिज अधिकारी ने कहा चार वाहन जप्त, आगे भी कार्यवाही जारी

kamrun nisha

अवैध परिवहन पर कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

खनिज अधिकारी ने कहा चार वाहन जप्त, आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी

कोरिया, जून 2025/ कलेक्टर कोरिया के निर्देश पर खनिज विभाग अवैध खनिज (रेत ,ईट, गिट्टी ) परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को जप्त किया है। यह कार्रवाई तहसील बैकुण्ठपुर एवं पटना क्षेत्र में की गई।

गश्त के दौरान इन वाहनों को अवैध रूप से गौण खनिज का परिवहन करते पाया गया, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही जब्त कर समीपस्थ बैकुण्ठपुर एवं पटना थाने में अभिरक्षा में रखा गया है।

जप्त किए गए वाहनों की जानकारी
बिना नंबर ट्रैक्टर मालिक शक्तिपाल सिंह ,बिना नंबर ट्रैक्टर मालिक श्री बीटू साहू, महिंद्रा (सोल्ड) मालिक श्री छोटू हैं और
सी.जी.16 सी.टी. 2444 मिनी ट्रक मालिक श्री तारिक खान हैं।

इन सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जिला खनिज अधिकारी ने जानकारी दी है कि कलेक्टर के निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी है। खनिज अधिकारी कहा है कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण एवं कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *