जिला चिकित्सालय परिसर में 15 बिस्तरीय आई०सी०यू० एवं कीमोथेरेपी यूनिट का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक श्री मैयालाल राजयाड़े के द्वारा फीता काटकर

kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर /2025 को जिला चिकित्सालय परिसर में 15 बिस्तरीय आई०सी०यू० एवं कीमोथेरेपी यूनिट का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक श्री मैयालाल राजयाड़े के द्वारा फीता काटकर किया गया है। शुभारंभ कार्यक्रम कलेक्टर कोरिया श्रीमति चंदन त्रिपाठी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा ,

उपाध्यक्ष श्रीमति वंदना राजवाड़े , पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल . अध्यक्षक नगर पालिका श्रीमति नमिता शिवहरे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति शौभाग्यवती सिंह की सम्मिलित रहे। शुभारंभ कार्यक्रम में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० प्रशांत सिंह, जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ० आयुष जायसवाल, आवासीय चिकित्सा अधिकारी डॉ० कार्तिकेय सिंह, एनेस्थेसिस्ट डॉ० मनीष कुमार, अस्पताल सलाहकार एवं विकित्सालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.