शालेय स्तरीय सरगुजा संभाग शतरंज चयन स्पर्धा में कोरिया का दबदबा11खिलाड़ी चयनित

kamrun nisha .

शालेय स्तरीय सरगुजा संभाग शतरंज चयन स्पर्धा में कोरिया का दबदबा
11खिलाड़ी चयनित

जिला कोरिया बैकुंठपुर- अम्बिकापुर पुलिस लाइन मा शाला में आयोजित शालेय सरगुजा संभाग स्तरीय शतरंज चयन स्पर्धा जो कि तीन वर्गो (जूनियर, सब जूनियर ,मिनी) , में आयोजित की गई , उक्त स्पर्धा में मिनी वर्ग (बालक)में कोरिया के अनिश रज़ा, सार्थक बड़ेरिया,आदित्य गिरी,सब जूनियर वर्ग (बालक) में शिवशंकर राजवाड़े ,गीतांजल राजवाड़े,कास कुमार ,जूनियर वर्ग (बालक) में अभिनंदन बड़ेरिया , मिनी बालिका वर्ग में वेदिका शर्मा, वैष्णवी गुप्ता,सबजूनियर बालिका वर्ग में फरहीन खान,आफरीन खान ने उम्दा खेल प्रदर्शन कर संभाग की स्कूली टीम में जगह बनाया, इस स्पर्धा में एम.सी.बी. , कोरिया,सूरजपुर,अम्बिकापुर, बलरामपुर, जशपुर के लगभग 140 बालक एवं बालिका शतरंज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया ,इस स्पर्धा से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता मुंगेली में सरगुजा संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे ,इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी, जिला खेल प्रभारी भूपेंद्र पाल कोरिया के बेहतर प्रदर्शन पर खुशी का इज़हार करते हुए बताया कि गर्मी में अवकाश के दिनों में जिला शिक्षा अधिकारी की पहल पर शतरंज खेल का प्रशिक्षण दिया गया जिस कारण हमारा प्रदर्शन संभाग स्तर पर बेहतर रहा,कोरिया ज़िला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने सभी चयनित खिलाड़ियो को बधाई और शुभकामना दी और बताया कि हमारे ज़िले का अच्छे प्रदर्शन का श्रेय जिला शिक्षा अधिकारी को जाता है जिन्होंने पिछले साल भर से खिलाड़ियों के बीच जाकर उनको प्रोत्साहित किया और उनको निःशुल्क ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण दिलाया, निःसंदेह आने वाले दिनों में हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर ज़िले का नाम रोशन करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published.