प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से सौजन्य मुलाकात कर क्षेत्र के विकास के लिए निर्माण कार्यों की स्वीकृति हेतु आग्रह कि,, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्यारेलाल साहू
kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्यारेलाल साहू के द्वारा बताया गया कि मैं स्वयं और क्षेत्र की जनता और प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से सौजन्य मुलाकात कर क्षेत्र के विकास के लिए उपरोक्त निर्माण कार्यों की स्वीकृति हेतु आग्रह निवेदन किया गया है।

जिसमें मंत्री तत्काल संबंधित अधिकारियों को प्रकरण तैयार कर बजट में भिजवाने के लिए आदेश किए साथ ही हमें जल्द ही स्वीकृति प्रदान करने की आश्वासन दिए पूरे क्षेत्र वासियों की ओर से कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को बहुत-बहुत धन्यवाद जनपद पंचायत बैकुंठपुर उपाध्यक्ष प्यारे लाल साहू एवं समस्त प्रतिनिधि क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

