राज्योत्सव में दमकेगा ‘कोरिया का विकास मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्योत्सव की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी लगातार स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे

kamrun nisha

राज्योत्सव में दमकेगा ‘कोरिया का विकास मॉडल’

छायाचित्र प्रदर्शनी में दिखेगी जिले के विकास की प्रगति

स्थानीय उत्पाद, बच्चों की प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक रंग जमाएंगे समां


जिले का ऐतिहासिक तीन दिवसीय राज्योत्सव इस बार विशेष होने जा रहा है। 2 से 4 नवम्बर तक बैकुंठपुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित होने जा रही है राज्योत्सव की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में हैं। जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी लगातार स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि उत्सव को भव्य और यादगार रूप दिया जा सके।

विकास की झलक एक ही मंच पर सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी
राज्योत्सव में कोरिया जिले की साल 2000 से 2025 तक की विकास यात्रा को विशेष थीम लेआउट में प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले आशियाने, जल जीवन मिशन से घर-घर नल जल की सुविधा, सिंचाई और पेयजल परियोजनाओं का विस्तार, पर्यटन की संभावनाएं, बिजली, सड़क और ग्रामीण ढांचे के सुदृढ़ीकरण को सहजता से समझा जा सकेगा।

साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा जिले की उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र है। जनसंपर्क अधिकारी विजय मानिकपुरी समस्त जनसंपर्क अधिकारी कर्मचारी स्टॉल पर उपस्थित

‘अप्रतिम कोरिया’ का होगा विमोचन
जिले की प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आधारित की कॉफी टेबल बुक ‘अप्रतिम कोरिया’ का राज्योत्सव के मंच से मुख्य अतिथि के हाथों औपचारिक विमोचन होगा।

सांस्कृतिक संध्याएं होंगी बेहद खास
राज्योत्सव के मंच पर स्कूलों के बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियां, भजन-संध्या, सूफी संगीत, लोकनृत्य और लोकगीत
जिलेवासियों के मन को सुर, ताल और भावनाओं से जोड़ेंगे।

परंपरागत स्वाद और स्थानीय उत्पाद भी है उपलब्ध
उत्सव स्थल पर कोरिया की परंपरागत व्यंजनों का स्वाद और स्थानीय उत्पादों की बिक्री भी की जा रही है। इससे महिला स्व-सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों को भी सीधा लाभ मिल रहा है । भजन, सूफी धुनों की महक और परंपरागत स्वाद से महकेगा उत्सव रामानुज हाई सेकेंडरी स्कूल मिनी स्टेडियम बैकुंठपुर6:30 से राज्योत्सव का होगी ओपनिंग समस्त मुख्य अतिथि अधिकारी कर्मचारी नेतागण क्षेत्र की जनता राज्योत्सव कार्यक्रम में आमंत्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.