एसआईआर में लापरवाही पर कार्रवाई तेज 24 से अधिक कर्मचारियों को नोटिस जारी कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी

kamrun nisha

एसआईआर में लापरवाही पर कार्रवाई तेज

24 से अधिक कर्मचारियों को नोटिस जारी

कोरिया, नवम्बर 2025/
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत प्रदेशभर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में लापरवाही पर अब प्रशासन सख्त हो गया है।

कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी द्वारा जिले में पुनरीक्षण कार्य की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताने और कड़ा रुख अपनाने के निर्देशों के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है।

इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र–03 बैकुंठपुर में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उमेश पटेल ने 24 से अधिक बीएलओ, पटवारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों व ऑपरेटरों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने की स्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा। निर्देशों के अनुसार, गणना पत्रक में दर्ज मतदाताओं की जानकारी को वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान कर एक प्रति मतदाता को देना और दूसरी प्रति प्राप्त कर बीएलओ ऐप में अपडेट करना अनिवार्य है। लेकिन कई कर्मियों द्वारा समय पर यह कार्य पूरा न करने के कारण प्रशासन ने कठोर कदम उठाया है।

एसडीएम श्री पटेल ने चेतावनी दी एसआईआर में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मचारी निर्धारित समय में कार्य हर हाल में पूरा करें।।इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि वे बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करें, फार्म समय पर भरकर उपलब्ध कराएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सहभागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.