छ,ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ कोरिया ,जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कोरिया, समस्त पत्रकार ,दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित कि गई । स्वर्गीय श्रीमती माधुरी गुप्ता जी को

kamrun nisha

जिला कोरिया। जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कोरिया के पत्रकार भवन प्रेमा बाग में गुरुवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश राज गुप्ता की दिवंगत माता श्रीमती स्व. माधुरी गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त करने से हुई। श्रीमती गुप्ता का 9 दिसंबर को सोनहत स्थित निवास स्थान पर 70 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया था, जिसकी सूचना मिलते ही पूरे पत्रकार समुदाय में शोक की लहर फैल गई।

श्रद्धांजलि सभा में छ,ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ जिला अध्यक्ष,जर्नलिस्ट प्रेस क्लब जिला अध्यक्ष एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और भगवान से शोकाकुल परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।सभा में मौजूद वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि जिला का सरल, सहृदय एवं संघर्षशील व्यक्तित्व समाज व परिवार के लिए प्रेरणादायक रहा है।

श्रद्धांजलि सभा के पश्चात आयोजित बैठक में संगठन से जुड़े पत्रकारों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्णय लिया गया। पत्रकारिता एक सतत दौड़-भाग, तनाव और अनियमित दिनचर्या वाला क्षेत्र है इसे ध्यान में रखते हुए सदस्यों ने पत्रकारों व उनके परिवारों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया।क्लब सदस्यों ने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगने से पत्रकारों को गंभीर बीमारियों से बचाव एवं जागरूकता मिलेगी।

बैठक में प्रवीण सिंह, कमरून निशा योगेश चन्द्रा, कृष्ण विभुति तिवारी, अंकित अग्रवाल, नीरज गुप्ता, , राहुल सिंह, प्रभात दास सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.