77वें गणतंत्र दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

kamrun nisha

77वें गणतंत्र दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

बैकुंठपुर, कोरिया / जनवरी 2026।
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के प्रांगण में जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता जी के कर कमलों से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी तथा उपस्थित कांग्रेसजनों एवं आम नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी।

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय दीपक बैज जी के संदेश का वाचन किया गया, जिसमें उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने एवं संविधान की रक्षा हेतु एकजुट होकर संघर्ष करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के कांग्रेसजन, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का समापन देशभक्ति के जयघोष एवं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.