विकास पुरुष पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय तीरथ गुप्ता जी, जिन्होंने बैकुंठपुर शहर को विकास की नई दिशा दी, उनके द्वारा बनाए गए कॉम्प्लेक्स का नामकरण परिषद में उनके नाम पर किया गया… और उनके नाम का बोर्ड भी लगाया गया
kamrun nisha.

जिला कोरिया बैकुंठपुर,,,,,विकास पुरुष पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय तीरथ गुप्ता जी, जिन्होंने बैकुंठपुर शहर को विकास की नई दिशा दी, उनके द्वारा बनाए गए कॉम्प्लेक्स का नामकरण परिषद में उनके नाम पर किया गया… और उनके नाम का बोर्ड भी लगाया गया।
लेकिन विडंबना देखिए—
वही बोर्ड पिछले लगभग 1 वर्ष से टूटा और बंद पड़ा था। ट्रिपल इंजन की सरकार में न किसी बीजेपी नेता को दिखा,
न किसी बीजेपी के जनप्रतिनिधि को जबकि अभी उनके मुखिया बैकुंठपुर में आए हुए थे जगह-जगह सजावट हुई चौक चौराहे सुधारे गए पर इनको तीरथ (अंकल)जी का सम्मान याद नहीं आया
आज जब मेरे और मेरे पार्षदों के द्वारा उस बोर्ड को बनवाया गया, तो सिर्फ एक बोर्ड नहीं बना है,
बल्कि उन लोगों के दिखावटी सम्मान का सच भी उजागर हुआ है,
जो मंच से “विकास पुरुष” कहकर उनके नाम पर तालियां तो बटोरते हैं,
लेकिन उनके नाम को टूटे हाल में छोड़ देते हैं।
सम्मान शब्दों से नहीं, जिम्मेदारी निभाने से मिलता है।

