कोरियाछत्तीसगढ़

कैरियर गाइडेंस और मोटिवेशनल सेमिनार कार्यशाला का आयोजन: प्रशांत कुमार राजवाड़े

kamrun nisha.

जिला कोरिया बैकुंठपुर,,,, विशुनपुर,, प्रशांत कुमार राजवाड़े के द्वारा बताया गया कि कैरियर गाइडेंस और मोटिवेशनल सेमिनार कार्यशाला का आयोजन: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिशुनपुर (बैकुंठपुर)में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए कैरियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल कार्यशाला का आयोजन किया गया! कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला महाविद्यालयीन छात्र कार्य प्रमुख प्रशांत कुमार राजवाड़े ने कक्षा 12 वीं के विभिन्न संकाय जैसे- विज्ञान,गणित,कॉमर्स,कला, एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों को 12 वीं के पश्चात् विभिन्न विस्तृत क्षेत्र और विभिन्न कोर्स के बारे में जानकारी दिया ! संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) एवं छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में गंभीरतापूर्वक जानकारी देकर अपना अनुभव साझा किया! इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को सही मार्गदर्शन प्रदान कर उनके भविष्य को बेहतर बनाना है! उन्होंने नशामुक्ति हेतु जागरूकता के साथ नैतिकता,अनुशासन, मानवता और संस्कार के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण पर प्रकाश डाला ! कार्यक्रम में ग्राम पंचायत-बिशुनपुर,जूनापारा, फूलपुर,उमझर,नगर,बरबसपुर, शिवपुर के विद्यार्थी और विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहे! विदित हो कि प्रशांत कुमार राजवाड़े विगत कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा के लिए बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं! छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में दो बार साक्षात्कार हेतु चयन हुए हैं! केंद्रीय मंत्री,भारत सरकार श्री तोखन साहू के हाथों “छत्तीसगढ़ गौरव शिक्षा रत्न सम्मान” से विभूषित हैं, साथ ही राज्य का सर्वोच्च पुरस्कार “छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान 2025” के लिए जिला प्रशासन-कोरिया द्वारा अनुमोदित किए गए थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *