महिला जागृति शिविर राम सेतु होटल में एकीकृत महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित

kamrun nisha

महिला जागृति शिविर राम सेतु होटल में एकीकृत महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित जिसमे बतौर अतिथि शामिल हुई पत्रकार कमरून निशा

जिला कोरिया बैकुंठपुर परियोजना अधिकारी अनुपमा सिंह के द्वारा बताया गया कि महिला जागृति शिविर, राम सेतु होटल में एकीकृत महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किया गया था जिसमे बतौर अतिथि शामिल हुई पत्रकार कमरून निशा वंदन राजवाड़े जिला पंचायत उपाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े जिला पंचायत सदस्य सौभाग्यवती सिंह सबने अपने विचार साझा किए सबने कहा अवसर मिला इसके लिए मैं भी आयोजन समिति की अत्यंत आभारी हूँ।

दीप प्रज्वलित किया गया । महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी अनुपमा सिंह के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया पुष्पगुच्छ देकर,,, कमरून निशा ने कहा कि​ महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाने की दिशा में इस तरह के आयोजन न केवल प्रेरणा देती हैं, बल्कि स्वावलंबन समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा नींव भी रखता हैं। कमरून निशा ब्यूरो चीफ के द्वारा बताया गया कि मुख्य उपदेश नया शादी शुदा जोड़ों को जागरूक करना ।


महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा बताया गया कि महिला जागृति शिविर का । उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, प्रावधानों के प्रति जागृत करना, विभिन्न सामाजिक कुप्रथाओं के विरूद्ध महिलाओं को जागृत व संगठित करना तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है। मुख्य उपदेश है


उक्त शिविर में पोषण की भरपूर जानकारी दी गई साथ साथ महिलाओं के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही भोजन कराया गया। महिला बाल विकास विभाग कार्यक्रम अधिकारी रपटे परियोजना अधिकारी अनुपमा सिंह अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े जिला पंचायत सदस्य सौभाग्यवती सिंह समाज कल्याण विभाग की अधिकारी तिर्की मेडम शिक्षा विभाग के जिला मुख्य अधिकारी उषा लकड़ा मेडम बितवला एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी क्षेत्र की जनता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एंकर सुमन नायक के द्वारा बेहतरीन मंच का संचालन किया गया अतिथियों के द्वारा भी बहुत सारी जानकारियां बताया गया शादीशुदा जोड़ों को जागरूक किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.