Saturday, October 17, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा चरचा मंडल महामंत्री अरुण जायसवाल के पहल से 7 प्रवासी मजदूरों को रामानुजगंज बॉर्डर पहुंचाया गया

कमरून निशा
पूरे देश मे मजदूरों का घर वापसी का दौर लगा हुआ है,इसी तारतम्य में आज लगभग 7 प्रवासी मजदूर मध्यप्रदेश से रामानुजगंज जा रहे थे,चरचा बस स्टैंड में किसी गाड़ी वाले ने उन्हें यहां लाकर छोड़ दिया,भाजपा चरचा के मण्डल महामंत्री अरुण जायसवाल का नजर बैकुंठपुर जाते समय अचानक उन मजदूरों पर पड़ा,तत्काल सहृदयता दिखाते हुए उन्होंने पीने का पानी एवं बिस्किट का प्रबंध कराया एवं पुलिस प्रशासन व नगरपालिका प्रशासन को सूचना दिया,

जिस पर चरचा पुलिस से नवीन दत्त तिवारी,अमित त्रिपाठी ,नगर पालिका से शशि श्रीवास्तव, इंजीनियर अशोक कुमार पहुंचे,भजापा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता अरुण जायसवाल ने पिकअप की व्यवस्था कर उन्हें रामानुजगंज बॉर्डर तक भेजा गया,ताकि वे अपने घरों तक सकुशल पहुंच सकें।