चरचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन
kamrun nisha

7 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी, जूते-चप्पल के सुराग से पहुंची पुलिस
:
चरचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
कोरिया। चरचा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना के महज सात दिन के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई की रात करीब 2 बजे एक अज्ञात युवक घर में घुसकर नाबालिग बालिका का मुंह दबाकर जबरन अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर चरचा थाना में अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
घटनास्थल पर मिले जूते-चप्पल के निशान और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही की पहचान ग्राम तिलवाडांड़ निवासी विजय सिंह उर्फ पप्पू के रूप में की। लगातार दबिश और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने 14 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, वहीं अपहृत नाबालिग को भी सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के मार्गदर्शन में चरचा थाना पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिले में पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

