बैकुंठपुर के कुमार चौक में कांग्रेस का ज़ोरदार प्रदर्शन: “काला दिवस” मनाकर निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
kamrun nisha

बैकुंठपुर के कुमार चौक में कांग्रेस का ज़ोरदार प्रदर्शन: “काला दिवस” मनाकर निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
बैकुंठपुर, 08 अक्टूबर 2026। भारतीय लोकतंत्र और निर्वाचन प्रक्रिया में निष्पक्षता की मांग को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस काला दिवस” मनाते हुए प्रदर्शन किया गया।

राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने काले झंडे और काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च निकाला। बैकुंठपुर के कुमार चौक पहुंचकर कांग्रेसजनों ने चक्का जाम किया और केंद्र सरकार व निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। दिल्ली में नेताओं पर कार्रवाई का विरोध नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी और माननीय सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी सहित INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हुए बलपूर्वक व्यवहार और लाठीचार्ज के विरोध में यह “काला दिवस” आयोजित किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता जी ने कहा:
“लोकतंत्र की नींव निष्पक्ष चुनाव प्रणाली पर टिकी है। केंद्र की भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग ‘वोट चोरी’ तथा मतदाता सूची की गड़बड़ियों के सवालों से भाग रहे हैं। दिल्ली में हमारे शीर्ष नेताओं के साथ किया गया तानाशाही व्यवहार लोकतंत्र पर सीधा हमला है। जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को हटाया नहीं जाता और चुनावी व्यवस्था की विश्वसनीयता बहाल नहीं होती, कांग्रेस पार्टी यह लड़ाई निरंतर जारी रखेगी।”
जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल महामंत्री बृजवासी तिवारी, वरिष्ठ मुख्तार अहमद हेमसागर यादव सुरेंद्र तिवारी, प्रवीर भट्टाचार्य, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े आशीष यादव लल्ला सुरेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अजय सिंह, गणेश राजवाड़े भूपेंद्र यादव बिकास श्रीवास्तव धीरज सिंह, , रियाजउद्दीन, आशीष डबरे, सौरभ गुप्ता, रामकृष साहू, अनिल जयसवाल, चंद्र प्रकाश राजवाड़े, सुनील गुप्ता, राजीव गुप्ता, धीरज शिवहरे,आकाश खटीक, यूसुफ इराकी, राजू भगत, देव नारायण, जाग्रत कुर्रे, जितेंद्र वर्मा, , राजेश कुर्रे, राकेश जायसवाल, स्वतंत्र महोबिया, एजाज़ गुड्डू, पंजक मिश्रा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, संगठन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं मंडल सेक्टर बूथ, पंचायत एवं बीएलए एवं भारी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

