जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री प्रशांत मिश्रा की उपस्थिति में लगभग 50 युवाओं ने कांग्रेस ज्वाइन किया
kamrun nisha

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री प्रशांत मिश्रा की उपस्थिति में लगभग 50 युवाओं ने कांग्रेस ज्वाइन किया
बैकुंठपुर, कोरिया। जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में एवं प्रदेश महामंत्री श्री प्रशांत मिश्रा जी उपस्थिति में राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवा नेता संजय मिश्रा एवं नीरज कश्यप के साथ लगभग 50 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया। इस अवसर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में युवाओं का पार्टी में स्वागत किया गया। युवाओं के पार्टी से जुड़ने को जिले में संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, प्रदेश संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष आशीष यादव (लल्ला) बिहारी लाल राजवाड़े, शैलेन्द्र सिंह, अजय सिंह, गणेश राजवाड़े, दीपक गुप्ता, सौरभ गुप्ता, अनिल जायसवाल, रियाजउद्दीन, राजू भगत, राकेश जायसवाल, साहेब सिंह (काकू), स्वतंत्र महोबिया, अंकित गुप्ता, मनीष सिंह, मोनू मांझी, धीरज शिवहरे, पूजा शिवहरे, सुनील गुप्ता, विपुल शुक्ला, ममता गुप्ता, , शायरा बानो एवं देवी प्रसाद खटीक सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

