छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी के निधन पर तीन दिवस का राजकीय शोक घोषित

कमरून निशा
कोरिया 29 मई 2020/ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी के निधन पर राज्य शासन द्वारा प्रदेश में तीन दिवस का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राजकीय शोक की अवधि में राज्य में स्थित समस्त शासकीय भवनों और जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जायेगा।
राज्य शासन द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि स्व. श्री जोगी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.