फलदार वृक्षों की खेती से कोरिया के किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ होगी – अंचल राजवाड़े

Kamrun nisha
बैकुण्ठपुर – कृषि छात्र एवं जिले के भाजयुमो नेता अंचल किशोर राजवाड़े ने आज बैकुण्ठपुर के उद्यान विभाग के सहायक संचालक सतीश सिंह से मुलाकात किया,इस दौरान प्रयागराज में पी.एच.डी (हॉर्टिकल्चर) की पढ़ाई कर रहे अंचल राजवाड़े ने कोरिया जिला के जलवायु को फलों (नींबू,आम,पपीता,लीची,अमरूद आदि) की खेती के लिए अनुकूल बताते हुए सहायक संचालक श्री सिंह से पूरे कोरिया जिले के किसानों को फलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अभियान चलाने का सलाह दिया,जिससे किसान गेंहू,धान,सब्जी के अलावा फलदार वृक्षों की खेती कर आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सकें,भाजयुमो नेता अंचल राजवाड़े स्वयं कृषि की पढ़ाई (एम.एस.सी,उद्यानिकी) कर चुके हैं,इसलिए उद्यानिकी से किसानों की उन्नति तरक्की पर विश्वास रखते हैं,उन्होंने कहा कि “गाँवों में किसान फलदार वृक्ष लगाना चाहते हैं,उन्हें जागरूक और प्रेरित करने की आवश्यकता है,ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों को गांवों के किसानों से मिलकर उन्हें फलों की खेती करने की जानकारियों से अवगत कराना होगा।”
इस चर्चा पर सहायक संचालक ने युवा नेता अंचल राजवाड़े को सकारात्मक जवाब देते हुए जिले में फलों की खेती को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयासरत होने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.