भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी अनेक प्राइवेट स्कूल का जाल बिछा हुआ है।

कमरून निशा

भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी अनेक प्राइवेट स्कूल का जाल बिछा हुआ है। लॉकडाउन होने से निजी स्कूलों के शिक्षकों को मानदेय नहीं मिलने से इनकी आर्थिक स्थिति लगभग खराब होते नजर आ रही है। वही कई स्कूलों में आधी सेलरी ही दी गयी है।
संजय अग्रवाल ने कहा कहा कि लॉकडाउन के चलते पिछले दो माह से इन स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई का मापदंड तय किया गया है, लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई कराने वाले शिक्षकों को मानदेय के रूप में आधी वेतन राशि स्कूल संचालक द्वारा दी जा रही है। इसके अलावा ऐसे बहुत से प्राइवेट स्कूल है। जिसमें एक साल में दस माह पढ़ाई कराने के उद्देश्य से शिक्षकों से लिखित में आदेश ले लिया जाता है और उन्हें एक वर्ष का मानदेय देने के बजाय दस माह का मानदेय दिया जाता है। इसके अलावा शहर के कुछ प्राइवेट स्कूलों के संचालकों की मनमानी के चलते शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है। जिससे इनकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। जिला प्रशासन को इस सम्बंध में संज्ञान लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.