कोरियाछत्तीसगढ़

जिला सहकारी बैंक कटेंनमेंट जोन में होने के कारण किसानों को के. सी सी की राशि निकालने में हो रही है परेशानी :- बिहारी लाल रजवाड़े पटना

कमरुन निशा

बिहारी लाल राजवाड़े जी पटना के द्वारा खबर आईना न्यूज़ को बताया गया की कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में जिला सहकारी बैंक का एक मात्र शाखा है जिसमें पाँच सहकारी समितियों के पंजीकृत किसानों का खाता है जिसमें किसान लेन -देन करता है कोविड 19 का एक संक्रमित व्यक्ति मिलने से जिला सहकारी बैंक बैकुन्ठपुर का परिक्षेत्र भी कटेंनमेंट जोन में आने से पांचों सहकारी समिति के किसानों को लिमिट की राशि का आहरण करने काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिले में प्री -मानसून का दस्तक हो चुका है किसानों खेती की तैयारी के लिए पैसे की शक्त आवश्यकता है इस परिस्थिति में किसानों को सही समय पर पैसा नहीं मिला तो निश्चय ही किसानी कार्य पिछड़ जायेगा
जहां एक ओर क्षेत्र के किसान केसीसी लिमिट की राशि को निकालने के लिए समिति एवं बैंक का चक्कर लगा रहे हैं वहीं बैंक क्षेत्र का कटेंनमेंट जोन में आने से बैंकिंग सेवाएं भी पूर्णतः ठप्प है समिति के कर्मचारी भी रोज ड्रावल पास कराने के लिए बैंक का परिक्रमा लगाकर चले आ रहे हैं
पटना चौरासी गाँव का केन्द्र बिन्दु है जहाँ पर आदिवासी सहकारी समिति पटना और गिरजापुर है दोनों समितियों को मिलाकर लगभग 3700 किसान पंजीकृत है कोरिया जिले का सबसे बड़ा धान खरीदी केन्द्र पटना है क्षेत्र के किसान समय समय पर जिला सहकारी बैंक का शाखा खोलने को लेकर जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधीयों को अवगत कराते रहे हैं इस सम्बन्ध में पुरी कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी आज पर्यंत तक नेताओं की उदासीनता के कारण क्षेत्र के किसानों का बैंक शाखा खुलने का सपना -सपना ही रह गया
जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय विधायक माननीय श्रीमती अम्बिका सिंह देव जी से आग्रह है कि क्षेत्र के किसानों के बहु-प्रतिक्षीत मांग बैंक शाखा खोलने पर गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुये अन्नदाताओं के लंबित मांग को पुरा करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *