कोरिया जिले में अब तक 277.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज

कोरिया 30 जून 2020/ चालू मानसून के दौरान जिले के सभी तहसील में आज सबेरे समाप्त 24 घण्टे के दौरान 3.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 19.0 मिमी वर्शा भरतपुर तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में एक जून से अब तक 277.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहाॅ बताया कि 01 जून 2020 से 30 जून 2020 तक बैकुण्ठपुर तहसील में 284.6, सोनहत तहसील में 314.9, मनेन्द्रगढ तहसील में 274.4, खड़गवां तहसील में 228.8, चिरमिरी तहसील में 237.7 और भरतपुर तहसील में 325.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.