जिला पंचायत कोरिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सदस्यों ने ली शपथ


कमरुन निशा
वर्ष 1998 से अस्तित्व में आई जिला पंचायत कोरिया
पिछले वर्ष ₹50 लाख की राशि का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था जिला पंचायत कोरिया को
कोरिया जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का भव्य शपथ ग्रहण एवं प्रथम सम्मेलन जिला पंचायत कोरिया परिसर पर संपन्न हुआ शपथ ग्रहण के पूर्व श्रीमती रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया का स्वागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी तूलिका प्रजापति के द्वारा किया गया इसके पश्चात जिला पंचायत कोरिया के उपाध्यक्ष श्री वेदांती प्रसाद तिवारी का स्वागत सीईओ जिला पंचायत कोरिया के द्वारा किया गया एवं नागरिक उपस्थित थे

शपथ ग्रहण के क्रम में सर्वप्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष वेदांती प्रसाद तिवारी, जिला पंचायत सदस्य विजय राजवाड़े, रविशंकर सिंह ,श्रीमती फूलमती नेति ,दिगपाल सिंह ,श्रीमती उषा सिंह करियाम ,श्रीमती ज्योत्सना राजमणि ,श्रीमती सुनीता कुर्रे व श्रीमती चुन्नी बाई पैकरा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई शपथ में

सभी सम्मानित सदस्यों ने पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के पालन की शपथ ली शपथ उपरांत अध्यक्ष रेणुका सिंह ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों का आभार विशेष कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया वही जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती प्रसाद तिवारी ने कहा कि इस अवसर पर आप सभी को बधाई धन्यवाद सम्मानीय जिला पंचायत कोरिया के सदस्यगण हम सब मिलकर एक साथ काम करेंगे मैं आप सब को विश्वास दिलाता हूं कि हम सब समाज के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे आज आवश्यकता है उस

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की उसे विकास की गति से जोड़ने की इसके पश्चात सीईओ जिला पंचायत तूलिका प्रजापति ने सम्मानित सदस्यों का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ग्राम विकास में महती भूमिका रहती है जिसके बारे में सभी सदस्यों को अवगत कराया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने राज्य शासन और केंद्र शासन की विभिन्न जानकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी संबोधन में शपथ ग्रहण उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के साथ सभी सदस्यों ने मंथन कक्ष में जाकर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया इस अवसर पर

जिला पंचायत सीईओ ने सभी सदस्यों को विभागीय कार्य के बारे में जानकारी देकर अधिकारीगण संजय राय ,डॉ एस के मिश्रा ,बी एस श्याम ,उमेश जायसवाल ,एलेग्जेंडर पन्ना सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारियों के दायित्वों की जानकारी दी इसके साथ ही सभी सदस्यों के साथ संपर्क व संवाद बनाए रखने के लिए एक नया व्हाट्सएप ग्रुप बनाने व मोबाइल नंबर की जानकारी देने के निर्देश कीजिए जिससे सुझाव व समस्याओं के समाधान में त्वरित पहल की जा सके

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नजीर अजहर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया, कृष्ण बिहारी जायसवाल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कोरिया, पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, दीपक पटेल , फलेंद्र सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ,देवेंद्र तिवारी पंकज गुप्ता अरशद खान गोपाल रजवाड़े राजेश यादव

मंजू जुवनानी धारमवती राजवाड़े पूर्व जिला पंचायत सदस्य, विनोद शर्मा ,नीरज गुप्ता, हेमसागर यादव ,साकिब इराकी ,शैलेंद्र सिंह, प्रबीर भट्टाचार्य सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि

Leave a Reply

Your email address will not be published.